AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

पांच वर्षीय बालिका का क्षत विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका






रांची,झारखंड की राजधानी रांची में डोरंडा के दर्जी मोहल्ले में एक पांच वर्षीया बालिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई, जिसका शव आज सुबह पुलिस ने बरामद किया।
वरिष्" पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर डोरंडा के दर्जी मोहल्ले के एक मकान से पांच वर्षीय बालिका का क्षतविक्षत शव बरामद किया है। इसके साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। उन्होंने बताया कि बालिका के शव की शिनाख्त उसके माता पिता ने कर ली है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  इस बीच, लोगों और बालिका के माता पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं।  पूरे इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्ची दो दिनों से लापता थी, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी।  बालिका के घर वालों ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस ने समय से कार्रवाई की होती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है