AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लोकहित के लिए करते रहेगे सदैव संधर्ष: कांडा


हरियाणा लोकहित पार्टी के 5 वे स्थापना दिवस पर कांडा ने कार्यकर्ताओ के साथ काटा केक


Abslm सिरसा 03 मई। रानियां रोड स्थित एम.डी.एल.आर कार्यालय मे हरियाण लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिन्द कांडा ने कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा लोकहित पार्टी का 5वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गोबिन्द कांडा ने केक काटा और युवाओं का उत्साहवर्धन किया साथ ही श्रीकांडा ने कहा कि पार्टी की नीतिया जनहितैषी एवं लोकहित की है। कांडा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पित भाव की बदोलत ही हम घर-घर में पार्टी की नीतियों को पहुंचाने व लोगों को जोडने में कामयाब हुए हैं, इसी परिश्रम व जुझारूपन के चलते पार्टी भविष्य में जनता की सेवा करते हुए नई बुलंदियों पर पंहुचेगी तथा लोकहित के लिए हलोपा सदैव संधर्षत् रहेगी। इस अवसर पर पार्टी के युवा नेता धैर्य कांडा, शिवकरण गिल्होत्रा, मीता गिल रानियां वाले , रोबिन मुंजाल, बलराज देओल, समीर कम्बोज, जुरजन्ट सिंह, जन्टा विरदी, नवजोत गिल, सिमरजीत रंधावा, केशव मेहता, चरणप्रीत बराड़, योगेश शर्मा , शैरी  विर्क, संजीव शर्मा सहित अनेक युवाजन उपस्थित थे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है