AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

इनैलो के सिपाही कभी बैरकों में नहीं जाते व हरसमय चंनाव के लिए तैयारः सांसद दुष्यंत चौटाला

 सिरसा, 7 मई 2018                                                                                                                                             
             
युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इनैलो के सिपाही कभी बैरकों में नहीं जाते व हरसमय चंनाव के लिए तैयार रहते है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रहा है इसलिए सभी कार्यकर्त्ता आज से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इसके लिए इनैलो व बसपा के कार्यकर्त्ता गांव व शहर में घर घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार शुरू कर दें। लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए नए लोगों को पार्टी से जोड़े व पार्टी संगठन को ओर ज्यादा मजबूत करें। यह बात सांसद दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में चौटाला हाउस पर हिसार लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्त्ताओं की बैठक लेते हुए कही। बैठक में भारी संख्या में इनैलो कार्यकर्त्ताओं ने शिरकत की। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनैलो बसपा के गठबंधन से विपक्षियों की नींद हराम हो गई है व जनता के रूख से स्पष्ट हांे गया है कि आने वाली सरकार इनैलो बसपा गठबंधन की होगी। सांसद ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि चुनावों तक का समय बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए कार्यकर्त्ताओं को चाहिए कि आपसी छोटे मोटे मतभेद दूर करके संगठित होकर काम करें व पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करें। प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए युवा सांसद ने कहा कि आज प्रदेश में हाहाकर मचा हुआ है। प्रदेश के सभी वर्ग भजपा सरकार से परेशान व दुखी है। प्रदेश में गेस्ट टीचर सड़कों पर है तो आंगनबाड़ी वर्कर भी सड़क पर उतरी हुई है, यहां तक कि छात्र, व्यापारी, किसान, कर्मचारी सहित सभी वर्ग आज किसी न किसी मुददे पर सड़क पर संघर्षरत है। जोकि प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति लोगों के रोष को दिखा रहा है। युवा सांसद ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पहले किसानों की सरसों नहीं खरीदी तो अब गैंहू खरीद में भी किसानों को दिक्कत आ रही है। हालात ऐसे है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण से व्यापारी व किसान दोनों ही नाराज है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गो को चुनावों का इंतजार है व चुनाव में इस सरकार को लोग सबक सिखाएंगे। उन्होंन कि आज आवश्यकता है कि इनैलो कार्यकर्त्ता लोगों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करे। इस मौके पर भारी संख्या में हिसार लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोगों की समस्याएं भी सूनी व मौके पर ही उनका हल किया।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है