AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

विधायक के भतीजे के निधन पर सुनीता दुग्गल ने जताया शोक

abslm 21/05/2019

फतेहाबाद: फतेहाबाद क विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे नरेश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने हेतू सिरसा लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति सुनीता दुग्गल गांव दौलतपुर में उनके निवास पर पहुंची। श्रीमति दुग्गल ने नरेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतू ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ दरियापुर पैक्स के चेयरमैन इंद्र गावड़ी, पेस्टीसाईड यूनियन फतेहाबाद के प्रधान नरेश तनेजा टीटू, नागपुर पैकस के चेयरमैन बलकरण सिंह दंदीवाल, प्रताप सिहाग जांडवाला, नायब ङ्क्षसह तामसपुरा, सुरेंद्र कंबोज, भट्टू ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि जसवंत माचरा, राजेंद्र साहु, ने भी शोक व्यक्त किया। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है