AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

27348 जरूरतमंदों तक पहुंचाए भोजन के पैकेट: गोबिंद कांडा

abslm  24/4//2020 
                               

श्री बाबा तारा चेरिटेबल ट्रस्ट व श्री मुरलीधर कांडा मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर लंगर सेवा जारी
लंगर सेवा में दिन रात जुटे हुए गोबिंद कांडा, एक ही उद्देश्य सिरसा में न सोये कोई भी भूखा

सिरसा। समाज सेवा के क्षेत्र में श्री बाबा तारा जी चेरिटेबल ट्रस्ट और मुरलीधर कांडा मैमोरियल  चेरिटेबल ट्रस्ट ने सदैव एक के बाद एक नए आयाम स्थापित किए है। धर्म क्षेत्र और समाज को कर्मक्षेत्र मानकर जनसेवा का नया अध्याय लिखा है।  सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री, हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा और उनके अनुज हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने अपने पिता स्व.मुरलीधर कांडा के पद चिन्हों पर चलते हुए जनसेवा को ही अपना कर्म माना है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोग घरों में है। ऐसे में जरूरतमंदों के हितों का ख्याल रखते हुए कांडा बंधु प्रतिदिन 25 से 30 हजार भोजन के पैकेट पहुंचा रहे हैं। वीरवार को सुबह और शाम को 27348 भोजन के पैकेट भेजे गए जबकि शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक 28620 लोगों की सूची तैयार हो चुकी थी।
श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में सत्संग भवन और रसोईघर लंगर तैयार किया जा रहा है। कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा स्वयं मोर्चा संभाले हुए है। वे दिन रात जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए है। उनका एक ही मकसद है कि सिरसा में एक भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। गोबिंद कांडा ने बताया कि लॉकडाउन के  दौरान श्री बाबा तारा चेरिटेबल ट्रस्ट व श्री मुरलीधर कांडा मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट  की ओर से लंगर सेवा निरंतर जारी है। वीरवार को 27348 भोजन के पैकेट जरूरतमंदों तक भेजे गए जबकि शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक 28620 लोगों की सूची तैयार हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब तक लॉक डाउन जारी रहेगा तब तक लंगर सेवा जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से एक अपील में क हा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए तीन मई तक घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करे और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
उन्होंने कहा कि  जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक सिरसा के 31 वार्डो  में श्री बाबा तारा के आशीर्वाद से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए बिस्कुट, गौवंश के लिए हरा चारा और  कुत्तों के लिए रोटी और बंदरों के लिए फल नियमित रूप से दिए जा रहे है। जिन परिवारों तक भोजन नहीं पहुंच पा रहा है वे अपने वार्ड की कमेटी के सदस्यों या फोन नंबर 70829 43821, 74969 16219 और 85728 20830 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में एक कमेटी का गठन किया गया है।  जो जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्य संभाल रही है।
उन्होंने बताया कि जहां पर लंगर तैयार करवाया जा रहा है वहां पर पूरी साफ सफाई रखी जा रही हैै, सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है हर व्यक्ति मास्क और दस्ताने धारण किए हुए है। इसके साथ ही सेनिटाइजर का बार बार प्रयोग किया जा रहा हैै। उन्होंने बताया कि कुटिया परिसर और रसोई में सोशल डिस्टेंंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कुटिया गेट पर सभी के हाथ सेनिटाइजर से धुलवाए जाते है साथ ही मॉस्क लगाया जाता है। भोजन की पैकिंग करने वाले माक्स, हाथोँ में दस्ताने धारण किए हुए होते हैं। रसोई में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इतना ही नहीं पूरे कुटिया परिसर को समय समय पर सेनिटाइज करवाया जा रहा है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है