AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सीएम फ्लाइंग के दस्ते ने सफीदों की नई अनाज मंडी का किया दौरा।


                                      डीएसपी रविंद्र कुमार ने जानी आढ़तियों की समस्याएं।

abslm 15/04/2021 Skmittal सफीदों :


सीएम फ्लाईंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ सफीदों की नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस मौके पर डीएसपी रविंद्र कुमार ने वहां पर गेंहू के सीजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही आढ़तियों व किसानों की समस्याओं को जाना। इस मौके पर कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान पाले राम राठी व मार्किट कमेटी सचिव जगजीत सिंह कादियान विशेष रूप से उपस्थित थे। आढ़तियों ने डीएसपी रविंद्र कुमार को बताया कि सफीदों अनाज मंडी में सीजन की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा हुई है और अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। आढ़तियों को समय पर बारदाना नहीं मिल रहा है, बारदाना ना मिलने के कारण गेंहू की भराई नहीं हो रही है, भराई ना होने के कारण उठान नहीं हो रहा और उठान ना होने के कारण किसानों को समय पर पेमेंट नहीं मिल रही है। बारदाना वितरण करने में वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन के अधिकारी अधिक कोताही बरत रहे हैं। मंडी में आढ़तियों व किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


जिस पर डीएसपी रविंद्र कुमार ने कहा कि इन सभी समस्याओं को सरकार के पास भेजा जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है