AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच सैंकड़ों गाडिय़ों का काफिला सिंधू बार्डर रवाना

                                           जबतक कृषि कानून वापस नही किसान नही हटेगा पीछे।


abslm 9/6/2021Skmittal सफीदों : 




भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के समर्थन में 9 जुन दिल्ली चलो के आह्वान पर सफीदों क्षेत्र के सैंकड़ों किसान गाडिय़ों के काफिले के साथ बुधवार को दिल्ली सिंधू बार्डर रवाना हो गए। बुधवार सुबह क्षेत्रभर के किसान नगर की नई अनाज मंडी में अपनी-अपनी गाडिय़ों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचे। करीब 10 बजे किसान सैंकड़ों गाडिय़ों के काफिले के साथ दिल्ली सिंधू बार्डर के लिए रवाना हो गए। काफिला रवाना होते वक्त किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि किसान आंदोलन में सफीदों क्षेत्र की भूमिका पहले भी अग्रणी थी और आगे भी रहेगी। 



किसानों का कहना था कि अभी तो इस आंदोलन को मात्र 6 महीने ही हुए है। अगर यह आंदोलन अगले 6 वर्ष भी चल जाए तो किसान पीछे हटने वाला नहीं है। इस देश का किसान निरंकुश मोदी सरकार को झुकाकर ही दम लेगा और सरकार को तीनों कृषि कानून वापिस लेने होंगे।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... https://youtu.be/AcJhYaF44Hs

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है