AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जनस्वास्थ्य विभाग सफीदों ने चलाया पौधारोपण अभियान

abslm 14/9/2021 एस• के• मित्तल :

जनस्वास्थ्य विभाग सफीदों द्वारा एसडीएम कार्यालय के पीछे पौधारोपण अभियान चलाया गया। पब्लिक हेल्थ सब डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता सतेंद्रपाल ने अपने हाथों से त्रिवेणी का रोपण किया गया। इस मौके पर विभाग के होशियार शर्मा, राजवीर अत्री, संजय राठौड़, जितेंद्र भारद्वाज, कश्मीरी शर्मा, संदीप सांगवान, संदीप डिडवाड़ा, दर्शन, नरेंद्र व सुनील विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में कनिष्ठ अभियंता सतेंद्रपाल ने कहा कि आज के दौर में पौधारोपण की महती आवश्यकता है। बिगड़ता पर्यावरण आज बड़ी चिंता का विषय है। इसलिए बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। हम सब का दायित्व है कि हम पर्यावरण के सरंक्षण के प्रति जागरूक हो। अगर यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमें सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। सृष्टि के चक्र को सफलतापूर्वक संचालन में पेड़-पौधों का बड़ा योगदान है। पेड़-पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़-पौधो का आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दोनों महत्व है।

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

फोटो कैप्शन 4.: पौधारोपण करते हुए विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है