AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

abslm 19/05/2022 एस• के• मित्तल      

सफीदों,हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग करने एवं पुरानी पैंशन बहाली की मांग को लेकर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के तत्वावधान में बिजली कर्मचारियों ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन की अध्यक्षता सफीदों युनिट प्रधान पंकज भाटिया ने की। वहीं बतौर मुख्यवक्ता राज्य प्रधान सुरेश राठी ने शिरकत की।



इस मौके पर जेबी शर्मा, रामफल दलाल, धर्मवीर भंभेवा, संजीव ढांडा, रविंद्र सैनी विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम की आड़ में किसी न किसी बहाने से छंटनी करना चाहती है। कौशल रोजगार निगम में कई पदों को खत्म कर दिया गया है। कर्मचारियों के नियमित होने के अवसर एक सोची समझी साजिश के तहत खत्म कर दिए गए है। इसके अलावा कर्मचारियों ने सरकार के सम्मुख पुरानी पैंशन बहाली की भी मांग रखी। कर्मचारियों ने साफ किया कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आंदोलन को आगे बढ़ाने को मजबूर होंगे।

 
फोटो कैप्शन 2.: विरोध-प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है