AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बच्चों की सुरक्षा हेतु उनकी मनोवैज्ञानिक समझ बढ़ाना जरूरी: अनिल मलिक

abslm 23/11//2022 एस• के• मित्तल       

सफीदों,हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में उपमंडल के गांव अंटा स्थित मेटिस स्कूल में बाल सुरक्षा हेतु मनोवैज्ञानिक सुझाव पर्यावरण और उम्र के विकास की समझ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी, अनिल मलिक ने विशेष वक्ता के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में अनिल मलिक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हेतु उनकी मनोवैज्ञानिक समझ बढ़ानी जरूरी है। उतनी ही जरूरत सामाजिक परिवेश और उम्र के विकास की भी है। बहुत से मामलों में देखा और महसूस किया जाता है कि कई बार बाल दुव्र्यवहार, मजाक, अनुशासन और सुधार के नाम पर भी किया जाता है। बच्चों के साथ किसी भी तरह से किसी के द्वारा भी किया गया यौन शोषण ना सिर्फ शारीरिक बल्कि उनको मानसिक व भावनात्मक आघात पहुंचाने वाला होता है। उम्र विशेष के मद्देनजर जानकारी, आसपास के परिवेश की समझ सरलता पूर्ण प्रदान करनी होती है।



वैसे ही जिस तरह शुरुआती दौर में बच्चों को पाठ याद करवाए जाते हैं। वास्तव में बाल शोषण से बचाव हेतु सुरक्षा के उपाय सरल और स्पष्ट होते हैं। बस सही से धैर्य पूर्ण व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाकर समझना होता है। मानवीय दृष्टिकोण, व्यवहार एवं भावनात्मक नियंत्रण की समझ जरूरी है। आपका दृष्टिकोण दूसरों से अलग आपको बनाता है आउट ऑफ बॉक्स सोचे, लीक से हटकर चलें। दूसरों के इशारों पर काम नहीं करना है, अपना रास्ता समय बनाने की पहल करें, ना कहना भी सीखें। बहाने छोड़कर एक और बेहतरीन प्रयास हमेशा करते रहें, जीवन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। एक बेहतर रवैया ( दृष्टिकोण ) यानी सतर्क, जागरूक, केंद्रित रहना। सुरक्षित व्यवहार का मतलब है सुरक्षा, दिशा निर्देशों और प्रथाओं को गंभीरता से लेना। नियंत्रण का अर्थ है जिम्मेदारियां, भावनात्मक नियंत्रण एवं शारीरिक दूरी कायम रखते हुए बेहतर सुरक्षा, संयम, प्रेरणा हासिल करके जीवन में आगे बढऩा। इस मौके पर परामर्शदाता नीरज कुमार, प्रिंसिपल अनिल रेढू, निदेशक वजीर नेहरा व परामर्श दात्री सोनिया विशेष रूप से मौजूद थीं।


फोटो कैप्शन 3.: सेमीनार में मौजूद अनिल मलिक व अन्य अतिथिगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है