AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

उड़ान ट्रस्ट महिलाओं को करेगा सावित्री बाई फुले अवॉर्ड से सम्मानित

 ABSLM 3/12/2022  एस• के• मित्तल     

सफीदों,नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट गु्रप महिलाओं को सावित्रि बाई फुले अवार्ड से सम्मानित करेगा। यह जानकारी देते हुए संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने बताया कि उड़ान ट्रस्ट आगामी 25 दिसंबर को अपना 7वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस बार के स्थापना दिवस पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रस्ट द्वारा सावित्री बाई फुले अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।



समारोह में सफीदों ब्लाक की उन सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली 10वीं व 12वीं कक्षा की छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 2021-22 के सैशन में 85 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर प्राप्त किए हैं। संस्था का मानना है कि इस कदम से सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली बेटियों की हौसला अफजाई होगी। उन्होंने बताया कि अवार्ड के लिए योग्यता रखने वाली महिलाएं व लड़कियां आगामी 10 दिसंबर तक अपने नाम व फोन नंबर संस्था के पदाधिकारियों के पास भेज दें ताकि उसी के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारियां की जा सके। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए संस्था के द्वारा व्यापक तैयारियां चल रही हैं।


फोटो कैप्शन 6.: जानकारी देते हुए महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है