सुधीर कुमार जैन सिंडीकेट बैंक के अध्‍यक्ष और प्रबन्‍ध निदेशक और एस.बी. मैनाक भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध निदेशक नियुक्‍त किए गए


केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक श्री सुधीर कुमार जैन को सिंडिकेट बैंक के अध्‍यक्ष तथा प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्‍त किया है। यह आदेश उनके कार्यभार संभालने की तारीख से पांच वर्ष के लिए अथवा अगले आदेश तक जो भी पहले हो, प्रभावी होगा।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आज भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यकारी निदेशक श्री एस बी मैनाक को भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्‍त किया है। यह नियुक्त्‍िा उनके द्वारा जिस दिन से वह पद भार संभालने की तिथि से 29 फरवरी 2016 तक प्रभावी होगी। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है