AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा नगर के अनेक स्थानों पर हुआ यात्रा का भव्य स्वागत

ABSLM 16/02/2022 एस• के• मित्तल 

     


सफीदों,     नगर में बुधवार को संत रविदास जयंती को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में संत रविदास व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकिया निकाली गई। यात्रा के आगे-आगे श्रद्धालुगण साफ-सफाई करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में युवा संत रविदास की जय के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह शोभायात्रा सफीदों शहर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए प्रारंभस्थल पर आकर समाप्त हो गई। जहां-जहां ये यह यात्रा निकली लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया तथा जलपान का आयोजन किया। इसी कड़ी में नगर की पुरानी अनाज में पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन ने यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान करवाया। 



यह भी देखें:-
645वीं संत रविदास जयंती पर शोभा यात्रा… देखिए लाइव 
 https://safidonbreakingnews.com/645वीं-संत-रविदास-जयंती-पर-शो/
इस मौके पर प्रधान राजेश सौंलकी, गुरचरण दास, पूर्व पार्षद योगेश चोपड़ा, पूर्व पार्षद रामकुमार, कर्मबीर सिंह, जगदीश भुक्कल, सोनू चोपड़ा ने कहा कि गुरु रविदास जी एक उच्च कोटि के कवि थे एवं महान ज्ञानी थे। 



उन्होंने जातपात, धर्म और मजहब से उठकर मानवहित में कार्य किया था। ऐसा चाहू राज में जहां मिले सबन को अन्न छोटे बड़े सब समझ रहे गुरु रविदास रहे प्रसन्न ऐसे राज की कामना की थी। गुरु रविदास को हर जाति धर्म के व्यक्ति मानते हैं। यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने संत रविदास की आरती की तथा प्रसाद वितरण किया।

फोटो कैप्शन 3.: शोभायात्रा में शामिल संत रविदास की झांकी।
फोटो कैप्शन 4.: शोभायात्रा का स्वागत करते हुए गण्यमान्य लोग।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है