AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

फिल्म प्रमोशन के लिए सफीदों पहुंचे कलाकार

ABSLM 18/2/2022 एस• के• मित्तल 

      

सफीदों,     अगले 15-20 दिनों में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म घरवाली बाहर वाली की प्रमोशन को लेकर कलाकार आशु मलिक सफीदों पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनकी टीम के विशाल भौरिया, सोनू हरियाणवी, राधा सिंह व राकेश पुंडीर भी विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के निर्माता आलोक राय है। पत्रकारों से बातचीत में आशु मलिक ने कहा मै वैसे तो वह उत्तरप्रदेश से हैं लेकिन हरियाणा के लोगों ने उन्हे हमेशा प्यार व दुलार दिया है। जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था लेकिन उनका पालन पोषण माता यशोदा ने किया। ठीक उसी प्रकार उनका जन्म जो यूपी का है लेकिन उनकी कर्मस्थली हरियाणा रही है। हरियाणा ने मुझे काम करने का एक बड़ा प्लेटफार्म दिया है और आज वे इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्हे आशा है कि उनकी इस नई फिल्म को पूरा प्यार मिलेगा।



यह भी देखें:-
वैश्य भारती पत्रिका के विमोचन को लेकर मिडिया प्रभारी अमन जैन ने क्या कह दिया … सुनिए लाइव… 

फोटो कैप्शन 3.: पत्रकारों को संबोधित करते हुए कलाकार आशु मलिक।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है