AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सद्भावना सप्ताह के तौर पर मना रहा इंद्रेश कुमार का जन्मदिन सद्भावना सप्ताह के दौरान इंसानियत की भलाई वाले किए जाएंगे अधिक से अधिक कार्य - अकबर खान राणा

 abslm 19/02/2022  एस• के• मित्तल       

सफीदों,    आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का जन्मदिन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के संयोजक अकबर ख़ान राणा द्वारा नगर के मदनी मदरसे में किया गया। इस मौके पर अकबर खान राणा के साथ गौसेवा दल के अध्यक्ष अजय मालहा और मदरसे के मौलाना मुमताज ने मदरसे में पढऩे वाले बच्चों को फल वितरण किया। इससे पूर्व अकबर खान राणा द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं वस्त्र वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और हमारे रहनुमा इंद्रेश कुमार का जन्मदिन सद्भावना सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। 

यह भी देखें:-


2017 से अब तक के मामलों में जप्त लाखों रुपए की शराब बहाई नाली में…देखिए लाइव रिपोर्ट सफीदों के सदर थाना से… 
इस दौरान इंसानियत की भलाई वाले अधिक से अधिक कार्य किए जाएंगे। जिसमें गरीब लोगों को खाना खिलाना, वस्त्र वितरण करना, गरीब बच्चों को स्कूल पहुंचाना, जानवरों को चारा व पक्षियों को दाना खिलाया जाना आदि कार्य होंगे। यह सद्भावना सप्ताह इंद्रेश कुमार के सिद्धांतों और उनके कार्यों पर आधारित है। निजी अथवा सार्वजनिक स्थानों पर ये आयोजन किए जा रहे हैं।

फोटो कैप्शन 2.: बच्चों को फल बांटते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के संयोजक अकबर ख़ान राणा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है