abslm 24/03/2022 एस• के• मित्तल
जींद, ताला तोड घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में कार्यवाही करते हुए जींद पुलिस ने गांव धमतान साहिब से दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने घर का ताला तोडकर घर से काफी सामान चोरी कर लिया था। पकडे गए आरोपियों की पहचान देशराज उर्फ देशा व कुलबीर उर्फ कालु वासी धमतान साहिब के तौर पर की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को थाना गढी में महेन्द्र वासी धमतान साहिब द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि वह अपने परिवार के साथ पिछले एक माह से पानीपत में रह रहा है उसे गांव से सूचना मिली कि उसके घर का ताला टुटा हुआ है जिस पर उसने धमतान साहिब जाकर देखा तो घर से दो टोकनी पीतल, तीन परात पीतल, दो थाली कांसा, दो लोटे पीतल, दो गिलास पीतल, एक लंहगा 5 हजार रुपये, 20 सुट, 20 पेन्ट शर्ट चोरी पाये गए। जो अपने तौर पर पुछताछ करने पर पता चला कि देशराज व कुलबीर वासी धमतान साहिब द्वारा चोरी की गई।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है