AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ब्रह्माकुमारीज द्वारा आज मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

 abslm 5/3/2022 एस• के• मित्तल  


      

सफीदों,    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सफीदों ब्रांच के तत्वावधान में आज 6 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सफीदों सैंटर इंचार्ज बहन स्नेहलता ने बताया कि सायं 4 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय राजयोगी बीके दिनेश कुमार अग्रवाल तथा विशिष्टातिथि नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास गुप्ता होंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में पिल्लूखेड़ा सैंटर इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहन रजनी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी बहन स्नेहलता करेंगी। 
यह भी देखें:-


नगर पालिका चुनाव के लिए विजय सैनी ने ठोकी ताल… सुनिए क्या कहते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में… 
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने कलाकारों द्वारा महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को एक नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों द्वारा नृत्य के माध्यम से सुख-शांति प्राप्त करने के गुर बताए जाएंगे। बहन स्नेहलता ने कहा कि परमात्मा शिव ही हम सभी के माता-पिता हैं। उनके जीवन परिचय के बारे में इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक चर्चा होगी।

फोटो कैप्शन 4.: जानकारी देते हुए सफीदों सैंटर इंचार्ज बहन स्नेहलता।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है