AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

23 को गांव छाप्पर में मनेगा गुरु रविदास 645वां प्रकाशोत्सव: धनपत दास

ABSLM 21/04/2022  एस• के• मित्तल 


सफीदों, संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 645वां प्रकाशोत्सव, रविदासिया धर्म का स्थापना दिवस एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का 131वां जयंती समारोह आगामी 23 अप्रैल को उपमंडल के गांव छाप्पर स्थित गुरु रविदास आश्रम में मनाया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए आश्रम के संचालक धनपत दास महाराज ने बताया कि इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि डेरा संत सरवण दास, सचखण्ड बल्लां जालंधर (पंजाब)के गद्दी नसीन एवं गुरु रविदास जन्मस्थान स्वर्ण मंदिर सीर गोर्धनपुर चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी के चेयरमैन संत निरंजन दास महाराज, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, साढौरा से विधायक रेनूबाला व समाजसेवी ऋषिपाल होंगे। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय सचिव सीपी सिंह व प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह होंगे। समारोह की अध्यक्षता डेरा गुरु रविदास सैनवाला माजरा हिमाचल प्रदेश के संचालक संत सुंदरानंद महाराज करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संतों का विशाल समागम व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस समारोह में शिरकत करके संतों का आशीर्वाद ग्रहण करें।


फोटो कैप्शन 3.: गुरु रविदास आश्रम छाप्पर के संचालक संत धनपत दास।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है