ABSLM 21/04/2022 एस• के• मित्तल
जींद,जिला की नरवाना सीआईए पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कारवाई करते हुए नरवाना टोल प्लाजा के नजदीक i20 कार में सवार 2 नशा तस्करों को 500 ग्राम अफीम सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान फूल कुमार वासी सुदकैन कलां व रामकुमार वासी अर्जुन नगर कैथल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए नरवाना की टीम हिसार रोड बाईपास पर मौजूद थे कि टीम को खुफिया सूचना मिली कि फूल कुमार वासी सुदकैन कलां व रामकुमार वासी कैथल जो नशा तस्करी का धंधा करते है आज दोनों अपनी i20 कार नंबर HR 90 5407 में अफीम लेकर दनौदा की तरफ से आने वाला है।
सुचना मिलते ही सीआईए टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और नरवाना टोल प्लाजा के नजदीक ट्रैप लगाया। थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध i20 कार दनौदा गांव की तरफ से आती दिखाई दी। सीआईए टीम ने शक की बिनाह पर तत्परता से कारवाई करते हुए कार सवार दोनों व्यक्तियों को कार सहित काबू कर लिया। आरोपीयों व कार की तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। सीआईए टीम द्वारा दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 18/61/85 NDPS एक्ट थाना शहर नरवाना दर्ज करके आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है।
फोटो कैप्शन 5.: अफीम के साथ काबू दोनों नशा तस्कर सीआईए टीम के साथ


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है