AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लंबे संघर्ष के उपरांत भाजपा इस मुकाम पर पहुंची: विजयपाल सिंह भाजपा कार्यर्त्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

ABSLM 06/2022  एस• के• मित्तल  

                                       

सफीदों, भारतीय जनता पार्टी सफीदों मंडल ने बुधवार को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग के कार्यालय में मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। वहीं अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। कार्यक्रम में भाजपा का झंडा फहराकर व लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि एक कड़े संघर्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन को इस मुकाम पर पहुंचाया है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही आज देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारतवर्ष और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश प्रगति के मार्ग पर चल रहा है। पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान तथा अटल-आडवाणी जैसे अटल इरादे वाले नेताओं के बल पर आज पार्टी बूथ स्तर पर तटस्थ खड़ी है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का श्रेय आज भाजपा को है। पार्टी का एक साधारण सा कार्यकर्ता बड़े से बड़े पदों को सुशोभित होने की कुशलता रखता है। 
यह भी देखें:-

हिंदू नव वर्ष एवं उड़ान ग्रुप सैंटर के नए कार्यालय में भक्ति योग आश्रम से साध्वी मोक्षिता को माता की चोकी पर सुनिए लाइव…. 
इस मौके पर रवि थनई, सरोज भाटिया, गीता बिटानी, कविता शर्मा, सोमवती शर्मा, विनोद कुमारी, सरोज, बलवंत पांचाल, रामरती वर्मा, रणबीर बिटानी, शेर सिंह बावलिया, अखिल गुप्ता, रमेश शर्मा, मदन गोयल, विजेंद्र मलिक, सतबीर लाडवाल, सुभाष शर्मा, ईश्वर सैनी, राम सिंह, कमलदीप अत्री, सत्यवान चहल, रामेश्वर सिंघल, चंद्रपाल दुग्गल, नानक खन्ना, सत्यदेव चौबे, गौरव भाटिया, विरेंद्र, अजय माहला, अजीत पाथरी, कपिल मेहता, विशाल मदान व सक्षम भाटिया मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 4.: कार्यक्रम में मौजूद कार्यकत्र्ता व पदाधिकारीगण।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है