AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महिला के लिए काल बन गई जुगाड़ मोटरसाइकिल रिक्सा महिला की मौत, पति व दुधमुही बच्ची बाल-बाल बची

abslm 28/04/2022 एस• के• मित्तल    

सफीदों,     उपमंडल के गांव मुआना-सिंघाना के बीच एक जुगाड़ मोटरसाइकिल रिक्सा के महिला के लिए साक्षात काल बन गई। इस घटना में जहां महिला की मौत हो गई वहीं उसका पति व दुधमुही बच्ची बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सांय को जुलानीखेड़ा (करनाल) की सोनम (24) अपने पति प्रवीन व 4 महीने की दूधमुही बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर अपने मायके सफीदों के साथ लगते गांव रामपुरा में आ रही थी। 

जैसे ही वे गांव मुआना के पास पहुंचे तो सामने से सरिए से लदी हुई एक जुगाड़ मोटरसाइकिल रिक्सा आ गई। इस मोटरसाइकिल रिक्सा ने जैसे ही सड़क पर कट लिया तो उसमे लदे सरिये इधर-उधर हिलने लगे और ये सरिये प्रवीन की मोटरसाइकिल जा लगे। सरिए लगते ही बाईक अपना संतुलन खो बैठी और बाईक पर सवार तीनों लोग सड़क पर आ गिरे तथा जुगाड़ मोटरसाइकिल रिक्सा में लदे सरिए सोनम को लग गए। सरियों की चोट के कारण महिला सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी तथा घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।




जहां पर डाक्टरों न सोनम को मृत्त घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि सोनम व प्रवीन की मात्र चार साल पहले ही शादी हुई थी।
 
फोटो कैप्शन 1.: नागरिक अस्पताल में रखा महिला का शव।
फोटो कैप्शन 2.: नागरिक अस्पताल में बैठे परिजन।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है