AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

डाक्टरों ने बच्चों की आंखो को जांचकर दिया उचित परामर्श

abslm  27/04/2022 एस• के• मित्तल        


सफीदों,       नगर के आयुष्मान भव अस्पताल में स्कूली बच्चों के लिए नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में किड्स वैली स्कूल के बच्चों की आंखों का जांचा गया। अस्पताल के डा. चांद राम व संदीप कुमार ने बच्चों की आंखों का निरीक्षण करके उन्हे आवश्यक परामर्श प्रदान किए। इस मौके पर समाजसेविका गीतांजली कंसल व गौभक्त दीपक चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने संबोधन में डा. चांद राम व संदीप कुमार ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण, नाजुक और संवेदनशील अंग है। सुबह सो कर उठने से लेकर रात को सोने तक ये बिना रूके और बिना थके लगातार काम करती रहती हैं। आंखों के बिना जीवन में कोई रंग नहीं रह जाते।




इसलिए बहुत जरूरी है कि आंखों को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। आजकल बच्चों पर एक तो पढ़ाई का बहुत दबाव है, दूसरा गैजेट्स के बढ़ते चलन के कारण उनकी आंखों पर 'डिजिटल स्ट्रेसÓ काफी बढ़ रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि माता-पिता उन्हें आंखों की देखभाल करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें समझाएं कि पोषक भोजन, पर्याप्त आराम और गैजेट्स का सीमित इस्तेमाल आंखों को स्वस्थ रखने और बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए कितना जरूरी है। बच्चे छोटे होते हैं, उस उम्र तक उनकी समझ विकसित नहीं हो पाती है, इसलिए यह माता-पिता का कर्तव्य है कि अपने बच्चों का ध्यान रखें। अगर बच्चों में निम्न में से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं।

फोटो कैप्शन 3.: नेत्र जांच के लिए अस्पताल पहुंचे स्कूली बच्चे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है