AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाएं: राजकुमार मोर

 ABSLM 14/04/2022 एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के वार्ड 16 स्थित ताराबस्ती में संविधान निर्माता एवं भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बतौर अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर व विशिष्टातिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मा. रामस्वरूप व अनिल कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतीमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हे याद किया। अपने संबोधन में राजकुमार मोर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर हम सभी के लिए आदर्श है। 



बाबा साहेब के बताया है कि गरीबी दूर करने का एकमात्र तरीका शिक्षित होना है। शिक्षित, संगठित और संघर्ष करने से समाज का उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने व्याप्त छुआछूत, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि डा.भीमराव अम्बेड़कर ने देश के लोगों को बताया था कि उन्हें केवल आर्थिक आजादी से ही संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि मान व सम्मान के साथ जीना भी हर वर्ग के लोगों का दायित्व है। उन्होंने भीमराव अम्बेड़कर के परिवार की दशा का जिक्र करते हुए कहा कि पारिवारिक परिस्तिथियां विकट होने के बाद भी उन्होंने अपने लिए नहीं सोचकर समस्त समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन लगाकर देश के हर उस व्यक्ति के लिए एक नई आशा पैदा की।


फोटो कैप्शन 6.: डा. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है