AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आगजनी से हुए फसल में नुकसान को लेकर उपायुक्त ने खरल, पीपलथा व ढ़ाबी टेक सिंह का किया दौरा

 

उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को स्पेशल गिरदावरी के दिए निर्देश
जिला प्रशासन आपदा की घड़ी में पूर्णतया किसानों के साथ :  उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार

ABSLM 15/04/2022 एस• के• मित्तल   
     
जींद, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने शुक्रवार को नरवाना उपमण्डल के गांवों खरल, पीपलथा तथा ढ़ाबी टेक सिंह के खेतों का दौरा किया और गेहूं फसल व अवशेषों का आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। गौरतलब है कि उक्त तीनों गांवों के खेतों में वीरवार बाद दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसके कारण अनेकों एकड़ गेहूं अवशेषों एवं गेहूं की खड़ी फसल जल गई। इसी सिलसिले में उपायुक्त शुक्रवार को खरल तथा पीपलथा के बीच खेतों में पहुंचे और जली हुई फसल व अवशेषों का मौका मुआयना किया। उपायुक्त के साथ इस मौके पर नरवाना के एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, तहसीलदार विजय कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी व विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने निरीक्षण उपरान्त तहसीलदार को निर्देश दिए कि विभागीय पटवारियों से यथाशीघ्र आग से हुई क्षतिग्रस्त रकबे की स्पेशल गिरदावरी करवाई जा ताकि  आगजनी से हुए नुकसान का सही आकलन हो सके। सही विवरण एवं आकलन के साथ नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भिजवाएं ताकि किसानों को उनकी फसलों के हुए नुकसान की भरपाई करवाई जा सके। 



 उपायुक्त ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत की और कहा कि जिला प्रशासन इस आपदा की घड़ी में पूर्णतया किसानों के साथ है और आगजनी की इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

फोटो कैप्शन 7.: आगजनी से हुए फसल में नुकसान को लेकर दौरा करते हुए उपायुक्त

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है