AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

120 लीटर लाहण बरामद

ABSLM 21/05/2022 एस• के• मित्तल 


    

सफीदों, सफीदों पुलिस ने उपमंडल के गांव रोहढ़ से 120 लीटर लाहण बरामद किया है। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रोहढ़ का श्रवण सिंह अपने मकान के सामने अपने खाली पड़े बाडे में लाहण तैयार करके कच्ची शराब निकालने बेचने का काम करता है। अगर अभी रेड की जाए तो काफी मात्रा में नाजायज शराब का लाहण सहित काबु आ सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की तो श्रवण सिंह एक लोहे के ड्रम शराब तैयार करता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसके पास से 120 लीटर लाहण कास्त शराब बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है