AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में होगा तालाबों का विकास: डा. आनंद कुमार शर्मा

abslm 1/5/2022 एस• के• मित्तल    

सफीदों, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में अमृत सरोवर मिशन के तहत उपमंडल के गांव बागडू कलां की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाईन तरीके से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विकास एवं पंचायत म्मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया। इस मौके पर सफीदों के एसडीएम आईएएस डा. आनंद कुमार शर्मा, बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल व एसडीओ पंचायती राज सुशील कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों का ग्रामीणों ने फूलों मालाएं पहनाकर व शॉल भेंट करके जोरदार अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर अधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। अपने संबोधन में एसडीएम आईएएस डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों को विकसित करने के लिए सरकार ने अमृत सरोवर योजना तैयार की है। इस योजना के तहत तालाबों में शुद्ध पानी एकत्रित करने, पशुओं के घाट बनाने, तालाब के चारों तरफ पेड़ पौधे लगाने, सैर करने के लिए पाथ आदि की व्यवस्था की जाएगी। हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्राधिकरण द्वारा तालाब की कायाकल्प की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के तमाम तालाबों का नवीनीकरण किया जाएगा। पुराने तालाबों का इस योजना के तहत जीर्णोद्धार/सौंदर्यकरण किया जाएगा। जरूरत के अनुरूप इन तालाबों से पानी निकालकर उनकी खुदाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तालाब के चारोंं ओर पगडंडी बनाई जाएगी, जहां पर लोग सैर कर सकेंगे। तालाब में घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस तालाब में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए प्राकृतिक ढंग अपनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तालाब में पानी जाने वाले रास्ते पर पेड़ आदि लगाकर ऐसा बनाया जाएगा कि तालाब में गंदा पानी न जाए। पानी की शुद्धता के लिए यहां आसपास पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्मल सरोवर योजना के तहत गांव बागडू के तालाबों का जीर्णोद्घार का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य लोगों में तालाबों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पशुओं के पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाना है। इन तालाबों के सौन्दर्यकरण के साथ-साथ तालाब के चारों तरफ बांध नीम, पीपल, बरगद आदि छायादार वृक्ष लगाये जायेंगे तथा पार्क विकसित किये जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निदान करने का आश्वासन दिया।
 
फोटो कैप्शन 1.: योजना का शुभारंभ करते हुए एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है