abslm 5/5/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति के संयुक्त तत्वाधान में नगर के होली मोहल्ला स्थित श्री राम मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की। वही मुख्यातिथि के रूप में समाजसेविका कविता शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर मातृशक्ति नगर संयोजिका दर्शना गौतम ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों व महिलाओं ने भगवान परशुराम प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पुरोहित पं. दीनबंधु दीनानाथ में संगीमय सुंदरकांड पाठ किया। अपने संबोधन में कविता शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम इस कलियुग के जीवित देवताओं में से एक माने जाते हैं। अजर, अमर व अविनाशी चिरंजीवी भगवान परशुराम आज भी इस धरा पर विद्यमान है।
भगवान परशुराम पराक्रम के कारक, सत्य के धारक और न्याय की प्रतिमूर्ति हैं। भगवान परशुराम का जन्म भले ही ब्राह्मण समाज में हुआ हो लेकिन उनमें गुण क्षत्रियों जैसे थे और अपने पराक्रम से हमेशा सर्व समाज के हित के कार्य किए। कार्यक्रम का समापन मंगल आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर अरविंद शर्मा, कविता शर्मा, दर्शना गौतम, मंजू गौतम, सुशील गर्ग, पूनम गर्ग, ओमप्रकाश वशिष्ठ, सोमवती शर्मा, अनीता अदलखा, किरण शर्मा, शिवानी शर्मा, नानक खन्ना, बृजभूषण गर्ग, मोहित बजरंगी, मनीषा, मोना, अनीता शर्मा, अश्विनी, नीलम गौतम व रेखा गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थी।
फोटो कैप्शन 2.: भगवान परशुराम प्रतीमा पर माल्यार्पण करते हुए अतिथिगण।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है