ABSLM 23/05/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर के अग्निशमन व नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पालिका कांपलेक्स में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल व धरने की अगुवाई अग्निशमन यूनियन के प्रधान सुनील कुंडू व पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजय ने की।
कर्मचारियों का कहना था कि सरकार कौशल विकास योजना को भंग करे, कच्चे कर्मचारी को पक्का करें, 4 हजार रूपए एक्सग्रेसिया अलाऊंस दे, कर्मचारियों को वर्दी प्रदान की जाए, 1366 फायर कर्मचारियों को फायर आपरेटर पर मर्ज करे, जब तक कर्मख्चारी पक्के ना हो तब तक उन्हे समान काम समान वेतन मिले, 58 साल तक रोजगार की गारंटी दी जाए, 25 अपै्रल व 17 अगस्त के समझौतों को लागू किया जाए। इस मौके पर अजय, रजत, श्याम, पवन, सुमीत, आकाश, मनजीत, सन्तोष, रोशनी, जसबीर, दीपक व नरेश मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 3.: नारेबाजी करते हुए अग्निशमन व नगरपालिका कर्मचारी।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है