AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

किसान को चोरों ने लगाई लाखों की चपत मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर उड़ा ले गए गहने, नकदी व बंदूक

abslm 1/5/2022 एस• के• मित्तल  

सफीदों,उपमंडल के गांव कुरड़ के पास एक डेरे में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर इस डेरे के कमरे के पीछे की खिड़की तोड़कर करीब 25 तोले सोना, साढ़े तीन लाख की नकदी, राईफल व जरूरी सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने किसान अमरजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त डेरे के मालिक किसान अमरजीत ने बताया कि चोर उसे पूरी तरह से बर्बाद करके चले गए हैं।


हर रोज की भांति उसका परिवार रात करीब 11 बजे सो गया था। वह रात को कई बार उठता था और उनका कुत्ता भी पूरे डेरे व खेतों की निगरानी रखता था लेकिन रात को पता ही नहीं किसी ने क्या सुंघाया कि उनकी आंख सीधे सुबह करीब पांच बजे खुली। उसने देखा कि पूरा परिवार भी उठ लेता था लेकिन वह भी गहरी नींद में सोया हुआ है। उसने बड़ी मुश्किल से अपनी पत्नी को उठाया। जब उसकी पत्नी ने घर के कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। मैने भी काफी जोर लगाया तब भी वह नहीं खुल पाया। उसके उपरांत उसने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो पाया कि कमरे की खिड़की खुली हुई थी तथा उसमें लगे लोहे के सरिए नदारद थे। उसे सारा मामला समझते देर ना लगी। कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई पाई गई। जब उन्होंने अलमारी में रखा सामान संभाला तो सारा जेवर, नकदी व अन्य जरूरी सामान गायब था।
उसने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब 25 तोले सोने के जेवर, साढ़े तीन लाख की नकदी, बच्चों की गुल्लक, 12 बोर की बंदूक, बंदूक के कारतूसों का डिब्बा व रिवाल्वर के कारतूस चुराकर ले गए। अमरजीत ने बताया कि उसने जमीन के ठेके के लिए साढ़े तीन रूपए की नकदी रखी हुई थी। इसके अलावा चोरी हुए जेवर में से करीब 17 तोले सोना उसकी बहन का था। अमरजीत का कहना था उसने इसकी सूचना सफीदों पुलिस को दी लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। जब पुलिस नहीं आई तो वे गांव वालों के साथ सफीदों थाना में जाकर स्थिति से अवगत करवाया। उसके बाद डायल 112 व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को खेतों में जेवरों की खाली डिब्बियां व ग्रील इत्यादि तोडऩे के लिए चोरों द्वारा प्रयोग की गई लोहे की राड़ मौके से बरामद की हैं। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
फोटो कैप्शन 3.: किसान अमरजीत से जानकारी हासिल करती हुई पुलिस।
फोटो कैप्शन 4.: वह खिड़की जहां से वारदात को अंजाम दिया गया और नीचे पड़े खिड़की के सरिये।
फोटो कैप्शन 5.: खेत में पड़े जेवर के खाली खोल।
फोटो कैप्शन 6.: चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है