AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

11 बोतल शराब बरामद - सट्टा खाईवाली करता एक काबू

 ABSLM 2/6/2022  एस• के• मित्तल  


     

सफीदों,       सीआईए स्टाफ ने 11 बोतल शराब बरामद की है। सीआईए की टीम गांव मुआना के पास गश्त पर थी कि  गांव के सरकारी स्कूल के साथ लगते घेर मे एक व्यक्ति अवैध रुप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर सतीश नामक व्यक्ति शराब बेचता पाया गया। चैकिंग के दौरान उसके पास एक शराब की पेटी में से 11 बोतल शराब रखी हुई मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सट्टा खाईवाली करता एक काबू,


एस• के• मित्तल       
सफीदों,      सफीदों सीआईए स्टाफ ने सट्टा खाईवाली करते हुए गांव सिंघाना के एक व्यक्ति को काबू किया है। सीआईए स्टाफ सफीदों के एसआई दिलवाग सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांव सिंघाना बस अड्डा से परचून की दुकान पर सट्टा लगाते हुए काबू किया गया है। आरोपी से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम राजनारायण निवासी सिंघाना बताया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास 7410 रुपए बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है