AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

वूमेन इरा फाऊंडेशन ने गांव बसीनी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है योग: गीतांजली कंसल

ABSLM 21/06/2022 एस• के • मित्तल 



      

सफीदों,     सामाजिक संस्था वूमेन इरा फाऊंडेशन ने उपमंडल के गांव बसीनी में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की फाऊंडर गीतांजली कंसल ने की। इस मौके पर योग शिक्षकों ने संस्था की महिलाओं व लड़कियों को योग की बारिकियों से अवगत करवाया। अपने संबोधन में गीतांजली कंसल ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है और हमें स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग शरीर और मन को शांत करने के साथ-साथ व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक संतुलन स्थापित करता है।

योगासन शरीर में शक्ति, लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने में बेहद सहायक हैं। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और हजारों सालों से ऋषि-मुनि व हमारे पूर्वज इनसे लाभान्वित होते आ रहे हैं। आज भारत के साथ-साथ पूरे विश्व ने योग को अपना लिया है। उसी के मद्देनजर हर वर्ष 21 जून को यह दिवस पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक विश्व के लगभग 2 अरब लोग इस दिन योग का अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि योगासन मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ तनाव को भी कम करते हैं। दवाओं, जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, से बचने का यह एक अच्छा विकल्प है।
 
फोटो कैप्शन 4.: योगासन करती हुईं संस्था की महिलाएं व लड़कियां।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है