AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

*अर्जुन कुमार लव कुश रामलीला के नए प्रेसिडेंट चुने गए*

abslm  5/6/2022 

 
ऐतिहासिक लाल किला ग्राउंड में इस वर्ष 26 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विश्व विख्यात लव कुश रामलीला के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक पुरानी दिल्ली के नेशनल क्लब में हुईं इस बैठक में  सभी सदस्यों ने एकमत होकर लीला कमिटी के नए पदाधिकारियों का चयन किया l सभी सदस्यों की पूर्ण सहमति से पिछले 34 साल से लीला कमिटी ने विभन्न पदो पर सफलतापूर्वक कार्य करते रहे अर्जुन कुमार को लीला कमिटी का प्रेसिडेंट और सुभाष गोयल को जनरल सेक्रेटरी चुना गया। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में सचिव, कपिल रस्तोगी,  प्रवीन सिंघल, लीला मंत्री, अंकुर गोयल, कोषाध्यश , राज कुमार गुप्ता मेला मंत्री और मदन अग्रवाल को आतिशबाजी मंत्री चुना गया। 
लीला की नव नियुक्त प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने कहा इस वर्ष लीला को विश्व की सर्वश्रेष्ठ रामलीला बनानें के उद्देश्य से हमने अभी से लीला आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए एक विस्तृत योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है