AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज

 ABSLM 16/7/2022 एस• के • मित्तल  

   


 

सफीदों, सफीदों पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दिए ब्यान में गांव पाजू ख्खुर्द निवासी अजमेर सिंह ने कहा कि शाम को मेरा भतीजा अनुज समान लेकर घर आ रहा था और मैं एक दुकान के सामने बैठा हुआ था। मेरे देखते-देखते एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक लापरवाही से अपनी बाईक चलाते हुए गांव पाजू कला की तरफ से आया और मेरे भतीजे अनुज को सीधी टक्कर दे मारी। बाईक चालक मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मै भतीजे अनुज को साधन का इंतजाम करके सफीदों के नागरिकअस्पताल में लाया। मेरे भतीजे अनुज को टांग व शरीर पर काफी चोटें थीं। अनुज की गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। पुलिस ने ब्यान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है