abslm 26/9/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, भारतीय जनता पार्टी सफीदों के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को बूथ स्तर पर सुना। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, प्रदेश सह प्रवक्ता कर्मबीर सैनी, नगरपालिका प्रधान प्रतिनिधि संजय अधलखा व मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सुना, अंतोदय कार्यक्रम आयोजित किए, सफई अभियान चलाया, पौधारोपण किया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई कार्ड भेजे। अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक रहे है। उनकी जयंती मनाने का उद्वेश्य समाज को राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों के प्रति जागृत करना है।
इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता, पार्षद कुनाल मंगला, रामरति वर्मा, मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, बलवंत पांचाल, नगरपालिका प्रधान संजय अधलखा बिट्टा, रवि थनई, सरोज भाटिया, ललित मितल, शिवचरण गर्ग, सक्षम भाटिया, विशाल मदान, मदन गोयल, मुकेश लुदाना, कमलदीप अत्री, पार्षद रामभरोसे दास, पवन जांगड़ा, मोहन वर्मा, गीता सैनी, विनोद कुमारी, रोहित गुंबर व रिंकू जांगड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2.: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई कार्ड भेजते हुए कार्यकत्र्ता।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है