AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

abslm 13/10/2022 एस• के• मित्तल  

    


सफीदों,  सफीदों-असंध मार्ग पर देर सांय नजदीकी गांव खेड़ा खेमावती के पास घटित एक सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौत तथा दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों घायल युवकों को राहगीर सफीदों के नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां से उन्हे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा खेमावती निवासी रमन, शक्ति व रजत सफीदों से गांव की तरफ आ रहे थे कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।



टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर आ गिरे तथा बुरी तरह से घायल हो गए। घटना होते ही मौके पर काफी तादाद में लोग इक्कठा हो गए और तीनों घायल युवकों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर डाक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रैफर कर दिया। वहीं पीजीआई में इलाज के दौरान घायल युवक की रमन की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
फोटो कैप्शन 3.: मृत्तक रमन का फाईल फोटो।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है