AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सर्वसम्मति से चुनी गई ग्राम पंचायतों को सरकार देगी अनुदान राशि: एसडीएम कहा: ग्रामीण भाईचारा कायम रखते हुए सर्वसम्मति से पंचायत चुनने का करें प्रयास

 abslm 13/10/2022  एस• के• मित्तल    


  

सफीदों,   एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र में आपसी भाईचारा प्रेम एवं सौहार्द बढ़ाने के लिए जो पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी जाएंगी उन ग्राम पंचायतों को सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए अनुदान राशि दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है कि इसी प्रकार सरपंच, पंच एवं पंचायत समिति के सदस्य और जिला परिषद के सदस्य सर्व सम्मति से चुने जाने पर भी सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी उस गांव को विकास के लिए 11 लाख की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार सरपंच के सर्वसम्मति से चुने जाने पर 5 लाख तथा पंच चुने जाने पर प्रति पंच 50 हजार रूपए की विकास राशि गांव को दी जाएगी।



पंचायत सदस्य के सर्वसम्मति से चुने जाने पर 2 लाख तथा जिला परिषद के सदस्य चुने जाने पर 5 लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामवासी इस स्कीम का फायदा उठाकर गांव में भाईचारा प्रेम एवं सौहार्द बढ़ाने का काम करना चाहिए तथा गांव के लिए विकास राशि प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से चुने जाने पर गांव में भाईचारा बना रहता है व गांव में किसी प्रकार के झगड़े नहीं होते हैं।

फोटो कैप्शन 1.: एसडीएम सत्यवान मान।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है