AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

फतेहाबाद में आध्यात्मिक प्रकोष्ठ की तरफ से दीपावली के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

 abslm 22/10/2022 laxman singh 

आज मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय, फतेहाबाद में आध्यात्मिक प्रकोष्ठ की तरफ से दीपावली के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड., डी.एल.एड. व बी.ए.बी.एड. के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय व तिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोमबती बनाओ व सजाओ प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम, महक व जसविन्द्र ने द्वितीय व सारा व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिया सजाओ प्रतियोगिता में मोहित ने प्रथम, नैन्सी व निधि ने द्वितीय, तिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में महक प्रथम, निधि द्वितीय और मुस्कान व तिशा तृतीय स्थान पर रही।वंदनवार प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, निशा व टिशा द्वितीय व निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लैम्प बनाओ प्रतियोगिता में जसविन्द्र ने प्रथम व तिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका अर्सिसटेंट प्रोफेसर डा. गुंजन नारंग व सुमन बिश्नोई ने निभाई।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य आज की पीढ़ी को अपनी सभ्यता, संस्कृति, परम्परा, रीति रिवाज को कायम रखना व उसके महत्व को बताना था। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों एवं महाविद्यालय प्राचार्या डा. जनक रानी ने इंचार्ज सुनीता तलवाड़, अमनप्रीत कौर, समस्त स्टाॅफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों को  धनतेरस, दीपावली, विश्वकर्मा दिवस, गोवर्धन पूजा व भईया दूज पर्व की शुभकामनाएं दी और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है