abslm 21/10/2022 lxman singh
प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुगवाई में प्रतिनिधिमंडल ने दिया हरियाणा आने का न्यौताभिवानी। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुगवाई में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला से दिल्ली में मुलाक़ात की। संगठन के वरिष्ठ नेता विजय सोमनी सहित प्रतिनिधि मंडल ने नवम्बर में होने वाले समाज के प्रदेश स्तरीय वार्षिक उत्सव का न्यौता दिया। समाज के नेताओ व पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष को संगठन के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही वैश्य समाज हरियाणा के सामाजिक ताने बाने के विषय में विचार साँझा किये। लोकसभा अध्यक्ष को हरियाणा आने का न्योता देते हुए समाज की प्रदेश में गतिविधियों के बारे में चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने समारोह में आने का आश्वासन दिया साथ ही अग्रावाल वैश्य समाज हरियाणा के कार्यों की खुलकर प्रंशसा की। उन्होने कहा कि समाज हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है इन्हें निरंतर रखे वर्तमान में राजनीति में भी वेैश्य समाज का डंका बज रहा है और यह संख्या लगातार बढ रही है। लोकसभा अध्यक्ष ने युवा वर्ग की राजनीति में भागेदारी को लेकर किये जा रहे विशेष प्रयासों के लिए अशोक बुवानीलाल की पीठ थपथपाई।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है