AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नामांकन के लिए नो-ड्यूज को लगी भीड़ गांवों में शामलात जमीनों पर होने लगे कब्जे

ABSLM 12/10/2022  एस• के• मित्तल      

सफीदों,   पंचायती राज चुनावों के मैदान में उतरने के इच्छुक लोगों की आज स्थानीय कृषि एवं भूमि विकास बैंक तथा पैक्स में भीड़ लगी रही। आरक्षित हुए सरपंच पदों के लिए ज्यादा, कहीं कहीं तो दर्जन लोग पंक्ति में हैं। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जगह खाली पड़ी शामलात जमीनों पर लोग कब्जा करने लगे हैं। ऐसे लोग अपने नाजायज कब्जे बहाल रखने का वायदा भावी सरपंच प्रत्यासी से ले रहे हैं।  ऐसे कब्जों में अनेक वे शामलात जमीनें भी
शामिल हैं जिनका कब्जा अतीत में ग्राम पंचायत द्वारा खाली कराया गया था।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है