abslm 13/10/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,सफीदों के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सत्यवान मान की अगुवाई में प्रशासनिक अमला बुधवार को उपमंडल के गांव मुआना व सिंघाना पहुंचा और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस मौके पर डीएसपी आशीष कुमार व सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। एसडीएम सत्यवान मान ने ग्रामीणों को नामांकन भरने, नामांकन उठाने, चुनाव चिन्ह वितरण, मतदान व मतगणना की सारी जानकारी विस्तापपूर्वक दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि चुनावों में शांति कायम रखे तथा आपसी भाईचारा बनाकर रखे। चुनाव तो आते-जाते रहते हैं लेकिन भाईचारा कायम रहना बेहद आवश्यक है। हर मतदाता अपने-अपने पोलिंग बूथ पर मतदान अवश्य करें। मतदान करने लोकतंत्र मजबूत होता है और मतदान करना हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार भी है।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग व तैयार है। मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। किसी भी समस्या में कोई भी मतदाता या प्रत्याशी प्रशासन से किसी भी वक्त संपर्क कर सकता है। वहीं डीएसपी आशीष कुमार ने कहा कि कोई भी ग्रामीण कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना ले। कानून व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। किसी भी दिक्कत में तत्काल सूचना पुलिस को दें। पुलिस की ओर से तत्काल फोर्स की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
फोटो कैप्शन 4.: ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम सत्यवान मान व डीएसपी आशीष कुमार।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है