AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्री कल्लाजी अन्नपूर्णा धाम राजपुर में वैदिक विधि से संपन्न हुई नवचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति

abslm  जिग्नेश वैष्णव दिनाक 4 अक्टूबर 2022 मंगलवार को वागड़ क्षेत्र के धर्म गुरु ब्रम्हलीन पीठाधीश्वर महंत गोतमदास महाराज की तपोभूमि श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई नवचंडी वैदिक महायज्ञ पूर्णाहूति।



श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया कि नव दिवसीय देवी आराधना के पश्चात् आज श्री कल्लाजी अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में नवचंडी वैदिक महायज्ञ पूर्णाहूति अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में वैदिक परंपरा से संपन्न होगी।

प्रातः अभिजीत मुहूर्त में भगवान के अभिषेक किए गए एवं पूजन विधि प्रारंभ हुई दोपहर 1 बजे श्री आकड़िया गणेश जी ,श्री कल्लाजी महाराज एवं जगदम्बा मां अन्नपूर्णा की ध्वजा परिवर्तन कर गेमर पूजन,शक्ति पूजन,खड़क पूजन,गादी पूजन, कन्या पूजन कर महाआरती महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इसके पश्चात महंत गोपालदास जी महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगा कर भक्तों को आशीर्वाद दिया गया। धाम पर पूरा दिन भक्तो का ताता लगा रहा एवं मां अन्नपूर्णा का भंडारा चलता रहा। इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के ललित चौबीसा, छगनलाल कलाल,रामलाल कलाल, बुधप्रकाश मीणा, जयंतीलाल साद, शंकरलाल प्रजापत, भीमराज कोटेड, अरविंद कलाल,दीपक वैष्णव,हिम्मत सिंह मांडव सहित समस्त भक्तगण मौजूद रहे।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है