AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आदमपुर में होगी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की 'भव्य' जीत : हरिओम मित्तल भाली, चैयरमैन,मीडिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ।।

 abslm 23/10/2022 laxman singh 



आदमपुर हल्का दे रहा बेशुमार समर्थन अपने प्यारे 'भव्य' को ।।

सबसे पहले उम्मीदवार घोषित करने का भी मिला फायदा ।।

'भव्य' को मिल रहा है, वैश्य समाज का भी भरपूर समर्थन ।।

प्रदेश में हो रहे आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के भारतीय जनता पार्टी के युवा व जोशीले उम्मीदवार भव्य बिश्नोई की जीत एक बड़े अंतर से होगी । यह दावा किया वरिष्ठ भाजपा नेता व अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चैयरमैन हरिओम मित्तल भाली ने । गौरतलब है हरिओम मित्तल भाली कई दिनों से आदमपुर हल्के दर्जनों गांव में दौरा कर रहे थे । उन्होंने समाज के हर तबके से सम्पर्क किया है और उसी अनुभव के आधार पर उन्होंने यह दावा किया है ।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री की समान विकास नीति,बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने के संकल्प,हर घर नल-जल की नीति,किसान सम्मान निधि व इस कोविड काल में गरीबों को मुफ्त राशन की नीतियों का जनता पर विशेष प्रभाव है जिसके चलते भाजपा के उम्मीदवार 'भव्य' भारी जीत की और अग्रसर हैं । भाली ने यह भी जोड़ा कि अग्रवाल समाज का भी रुझान व समर्थन व्यापक रूप से चौ.भजन लाल के पौते को मिल रहा है । अग्रवाल समाज इस इलाके में सदैव चौ.भजनलाल का विशेष समर्थक रहा है और उन्होंने भी अग्रवाल समाज को 'अपना' माना है जिसके चलते आज जीत का एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है ।
हरिओम मित्तल ने आगे बताया कि सबसे पहले उम्मीदवार की घोषणा का भी 'भव्य' को फायदा मिल रहा है । जबकि अन्य पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में हुई हैं । कॉंग्रेस के जेपी को तो आदमपुर की जनता ने 'बाहरी' उम्मीदवार घोषित कर दिया है जिसके चलते जेपी प्रचार में पिछड़ गए हैं । कांग्रेस उम्मीदवार के बारे तो जनता यह अनुमान लगाती है कि यह व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के राजनीतिक शिकार है सो इसका आदमपुर की जनता से कोई सरोकार नही है । जबकि अन्य उम्मीदवार जैसा 'आप' व इनेलो,इनके उम्मीदवारों की हालत तो पहले से ही पतली है क्योंकि इनकी मूल पार्टियां अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही हैं न कि 'जीत' के लिए । हालांकि लोकतंत्र में जनमत का आखिरी फैसला होता है । लेकिन बहुत से अंदाजे पार्टी के प्रमुखों के व्यवहार से भी लग जाते हैं ।
हरिओम मित्तल भाली ने बताया कि पार्टी का मिशन एक लाख मत' का लक्ष्य अवश्य ही प्राप्त होगा । डबल इंजन की सरकार के होने का फायदा आदमपुर की जागरूक जनता बखूबी समझती भी है व समझाना भी जानती है ।
समाज के प्रत्येक तबके से मिल रहे समर्थन से कुलदीप बिश्नोई भी बहुत उत्साहित हैं । उनका परिवार आज भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति व पार्टी से मिल रहे स्नेह व सम्मान से बहुत प्रभावित है । कुछ रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव जाट-नॉन जाट की राजनीति के भंवर में फंस जाएगा,इस पर भाली ने कहा कि यह लगभग असंभव है क्योंकि भाजपा के 'भव्य' को मिल रहे हर बिरादरी के समर्थन ने इसे गलत साबित किया है । जनता के जागरूक-भाव व  हरियाणा के राजनैतिक माहौल में  हुए आचूल-मूल परिवर्तन ने हरियाणवी चुनावी-ठेकेदारी को भी या कहें ट्रेंड को भी बदल दिया है । साथ ही मुख्यमंत्री की समान विकास नीति व समाज के गरीब तबके को मिल रहे निःशुल्क राशन की नीति से भी हल्के के लोग खुश हैं । साथ ही किसानों को प्रति एकड़ मिल रही किसान सम्मान राशि का भी एक बड़ा किसान तबका स्वागत करता है । विशेषकर छौटी जोत के किसान के लिए तो यह नीति संजीवनी का काम कर रही है ऐसा किसानों का सोचना है ।
भाली ने आगे कहा कि कुल मिला कर भाजपा परिवार के प्रयास,कुलदीप बिश्नोई के व्यक्तित्व व उनके पिता जी की विरासत के चलते आज भाजपा एक नए इतिहास बनाने के रास्ते पर बढ़ रही है और आगामी दिनों में यह गति और प्रचंड होगी । यह स्पष्ट दिखाई दे रहा कि जीत अवश्य ही 'भव्य' होगी । जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित ही प्रदेश की जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पड़ेगा ।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है