AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ट्रस्ट ने गरीबों के साथ मनाई दीपावली

abslm  25/10/2022 एस• के• मित्तल    

सफीदों, नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट ने दीपावली का पर्व गरीबों के साथ मनाया। संस्था की टीम ने क्षेत्र के ईंट-भट्ठों पर पहुंचकर लोगों से सहयोग से एकत्रित फुलझडिय़ां, मिठाईयां, कपड़े, जूते व चप्पल प्रवासी मजदूरों के बच्चों को वितरित करके उनके साथ त्यौहार की खुशियां बांटी। 


इसके अलावा संस्था ने करीब 900 मिट्टी के दियों का प्रकाश किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील सोनी व महिला अध्यक्ष ज्योति थनई ने बताया कि बच्चो को एक-एक पैकेट फुलझड़ी व उनके घरों के लिए मिट्टी के दिये व मोमबती के पैकेट दिए गए हैं ताकि वे भी दीपावली के त्यौहार का आनंद ले सके। उसके बाद मजदूरों के कच्चे मकानों में दिए जलाए गए। इसके साथ ईंट-भट्ठों पर ही संस्था की सदस्या शिखा के पुत्र हद्य का जन्मदिन भी मनाया गया।
 
फोटो कैप्शन 1.: ईंट-भ_ों पर पहुंची संस्था की टीम।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है