ABSLM फरीदाबाद हरियाणा 1 नवंबर 2022,हृदेश कुमार सिंह
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट और एमवीएन विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वाधान में 57वा हरियाणा दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्टिय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह के दिशा निर्देशन पर विद्यार्थियों ने तरह तरह के कार्यक्रमों कविता, भाषण, जोक्स, गाने, नृत्य इत्यादि का आयोजन किया। राष्टिय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने बताया कि हरियाणा भारत का 17वा प्रदेश है जिसकी स्थापना 1नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हुई। उन्होंने बताया की हरियाणा अपनी संस्कृति को लेकर केवल भारत में ही नही बल्कि विश्व भर में प्रसिद् है। इस अवसर पर बीफार्मा तीसरे सेमेस्टर की कीर्ति, गुरविंदर, ज्योति, दीपमाला ने हरयाणवी गानों पर नृत्य किया, गुरविंदर ने हरियाणा के इतिहास को लेकर भाषण दिया, भगत शर्मा ने हरयाणवी गाना सुनाया, हरिंदर ने कविता सुनाई और इस कार्यक्रम का मुख्य श्रेय बीफार्मा तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी गौरव को जाता है। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार और विश्विद्यालय के प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा, कुलाधिपति संतोष शर्मा, कुलपति डॉक्टर जेवी देसाई, उपकुलपति डॉक्टर एनपी सिंह, कुलसचिव डॉक्टर राजीव रतन ने इसकी सरहाना करते हुए कहा की पढ़ाई के साथ साथ संस्कृति को जीवित रखना भी आज के समय में जरूरी है क्योंकि आज के समय में बच्चे अपने इतिहास को भूलते जा रहे है। इस दौरान विभाग के सभी अध्यापकगण, गैर अध्यापकगण समस्त विद्यार्थियों सहित उपस्थित रहे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है