AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हरियाणा ने अस्तित्व में आने के बाद आशातीत तरक्की की: बचन सिंह आर्य धूमधाम से मनाया गया हरियाणा दिवस

 ABSLM 1/11/2022 एस• के• मित्तल      

सफीदों, सामाजिक संस्था उड़ान ग्रुप ने मंगलवार को हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने की। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने हरियाणवीं संस्कृति से ओतप्रोत आर्कषक रंगोलियां बनाई। वहीं महिलाओं व लड़कियों ने हरियाणवी गीतों पर जमकर नृत्य किया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि हरियाणा ने अपने अस्तित्व में आने के बाद आशातीत तरक्की की है।




सेना व खेलों में हरियाणा के युवा अपना परचम लहरा रहे है। अब तो हरियाणवीं फिल्म इंस्ट्रीज भी पूरे भारत ही नहीं विश्व में नाम कमा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार इस प्रदेश को विकास व रोजगार के मामले में आगे बढ़ा रही है। हरियाणा सरकार ने राज्य में एक समान विकास किया है। सरकार भेदभाव से मुक्त सभी क्षेत्र और वर्ग के लोगों की प्रगति के लक्ष्य से कार्य कर रही है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी सरकार कृतसंकल्प है और इसके लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सबकों भी प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रसर करने के लिए सहयोग करना चाहिए। विकास और प्रगति के लिए शांति व सद्भाव बेहद जरूरी है। यह हमारी सबसे बड़ी जरूरत और प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा एक नवंबर 1966 में पंजाब से अलग होकर भारत का 17 वां राज्य बना था। इस समिति के गठन की घोषणा 23 सितंबर 1965 को संसद में की गई थी। 23 अप्रैल, 1966 को हुकुम सिंह समिति की सिफारिश पर कार्य करते हुए, भारत सरकार ने विभाजन और विभाजन के लिए न्यायमूर्ति जे.सी. शाह की अध्यक्षता में शाह आयोग की स्थापना की। लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा को ध्यान में रखते हुए पंजाब और हरियाणा की सीमाएं निर्धारित की गई। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि बचन सिंह आर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 
फोटो कैप्शन 3.: मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य को सम्मानित करती हुईं संस्था की पदाधिकारीगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है