AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में सेवा भारती द्वारा बाल संस्कार केंद्र का हुआ शुभारंभ

ABSLM1/11/2022  LAXMAN SINGH 

आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को हरियाणा दिवस के उपलक्ष में सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था, सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा सिरसा द्वारा संचालित बनारसीदास तिगड़ानिया बाल संस्कार केंद्र श्री बाबा बालक नाथ मंदिर कंगनपुर रोड सिरसा का शुभारंभ किया गया।

इस केंद्र को श्रीमान डॉ पी दयाल जी ने अंगीकृत किया। यह केंद्र मंदिर के गुरु श्री सुरेश जी के सहयोग से शुरू किया गया। इस केंद्र का शुभारंभ डॉ पी दयाल जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, तत्पश्चात सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा व गायत्री मंत्र का जप किया। इस अवसर पर श्री खजान चंद गोयल जिला संरक्षक सेवा भारती, कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री सी बी कौशिक, नगर उपाध्यक्ष श्री सतीश हिसारिया, नगर सचिव श्री यतिन त्रिखा, नगर कोषाध्यक्ष श्री धर्मपाल सोमानी, श्री प्रह्लाद कौशिक रिटायर्ड प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कलांवाली, समाज सेवी सरदार बाल सिंह, श्री सुभाष शर्मा व श्री गंगाधर वर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर पी दयाल जी ने बाल संस्कार केंद्र खोले जाने पर अति प्रसन्नता व्यक्त की। श्री बाबा बालक नाथ मंदिर के गुरु श्री सुरेश जी ने उपस्थित सदस्यों को जलपान करवाया। मंदिर के प्रांगण में बाल संस्कार केंद्र में इस क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने केंद्र के खुलने पर बेहद खुशी जाहिर की। श्री यतिन त्रिखा नगर सचिव सेवा भारती ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया व कल्याण मन्त्र से सभा समाप्त की गई। चित्र सलंगन है।

जारीकर्ता-सीबी कौशिक 
कार्यकारी जिलाध्यक्ष सेवा भारती 9896440960

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है