AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राजेन्द्र वशिष्ठ सर्वसम्मति से बने जांगिड ब्राह्मण महासभा के प्र्रधान जांगिड ब्राहमण महासभा का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न

abslm 27/12/2022  एस• के• मित्तल  

    

सफीदों, जांगिड ब्राह्मण महासभा सफीदों का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें बतौर चुनाव अधिकारी जिला प्रधान कैप्टन हरिओम ने शिरकत की। चुनावी बैठक का संचालन सुमेर चाबरी ने किया। इसके अलावा जींद जांगिड धर्मशाला के प्रधान इंद्रसिंह जांगड़ा व कैशियर सुरेंद्र जांगडा चुनाव सहयोगी रहे। चुनाव में सभी गांवों से लगभग 400 समाज बंधुओं ने भाग लिया।



 इस बैठक में सर्वसम्मति से राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। वहीं नवनियुक्त प्रधान को ही अपनी कार्यकारिणी के गठन का भी अधिकार दिया गया। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि समाज ने उन्हे यह बहुत बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका पहला कदम समाज को संगठित करने तथा वंचित साथियों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का होगा। वे सदैव समाजहित के कार्य करेंगे था समाजसेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर समाज के पूर्व प्रधान पालेराम, भोपाल, रामधन, राजेंद्र सिंह जांगड़ा, पूर्व पार्षद नरेश जांगडा, नगर पार्षद कृष्ण कुमार जांगड़ा, संजय जांगडा, सोनू बिटानी व संदीप जांगडा मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 5.: नवनियुक्त प्रधान का अभिनंदन करते हुए समाज के लोग।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है