abslm 28/2/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,कच्चा आढ़ती संघ की एक बैठक नगर की नई अनाज मंडी में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य नए वित्तवर्ष के लिए मंडी एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव करवाना था। इस बैठक के सभापति व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, राईस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन, पूर्व पालिका प्रधान रामेश्वर दास गुप्ता व पूर्व कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान पालेराम राठी रहे। बैठक में अनाज मंडी के काफी तादाद में आढ़ती मौजूद रहे।बैठक में कच्चा आढ़ती के प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल ने अपने कार्यकाल का लेखाजोखा रखा तथा अपनी कार्यकारिणी का इस्तीफा सभापति को सौंप दिया। उसके उपरांत नया प्रधान चुनने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रधान पद के लिए सभापति ने नाम आमंत्रित किए लेकिन कोई नया नाम सामने नहीं आया। पूरी मंडी ने फिर से एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल के नाम पर सहमति जता दी। बैठक में उपस्थित आढ़तियों ने तालियों की गडगड़ाहट व माल्यार्पण करके कृष्ण गोपाल मित्तल का अभिनंदन किया। वहीं बाकी कार्यकारिणी गठन का अधिकार भी नवनियुक्त प्रधान को दे दिया गया। अपने संबोधन में प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आढ़तियों ने दोबारा से उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे सीजन के दौरान आढ़तियों, किसानों व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करके बेहतरीन कार्य करके दिखाएंगें। सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है