AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा बजट: विजय सैनी

 ABSLM  26/2/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एक लाख 83 हजार 950 रुपए का बजट प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला बजट साबित होगा। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सैनी ने कही। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, कर्मचारियों से लेकर कारोबारियों और मजदूर से लेकर किसानों तक, हर वर्ग के लिए बजट में राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक घोषणाएं की हैं। 



मुख्यमंत्री ने हरियाणा बजट 2023-24 में सीएम खट्टर ने कृषि उत्पादन, युवाओं के कौशल को तराशने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण व शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए राज्य को नई बुलंदियों पर ले जाने का संकल्प लिया है। विजय सैनी ने कहा कि बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एक अप्रैल 2023 से सभी लाभार्थियों को पेंशन 2750 रुपये मिलेगी। इससे पहले पेंशन 2500 रुपये मिल रही थी।
 
फोटो कैप्शन 25एसएफडीपी3.: भाजपा नेता विजय सैनी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है