AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एसडीएम ने ब्लाक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ

abslm 10/09/2023  एस• के• मित्तल 

सफीदों,  नगर के लघु सचिवालय में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने की। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने सफीदों ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दलबीर सिंह और उपाध्यक्ष मदन कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान मान ने अध्यक्ष दलबीर सिंह एवं उपाध्यक्ष मदन कुमार को कहा कि वे अपने क्षेत्र में विकास के लिए मेहनत एवं लगन से कार्य करें।

वे ग्रामीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सफीदों क्षेत्र की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। यहां की जनता बड़ी ही शांत व सहयोगी स्वभाव की है। समूचे क्षेत्र में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंचों व पंचों के लिए चुनाव बेहद शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ इस चुनावी महापर्व में अपनी भागीदारी की है। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि असली भारत गांव में बसता है। ऐसे में ग्रामीण विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार अधिक से अधिक विकास ग्रांटे ग्रामीण क्षेत्र को प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 
फोटो कैप्शन 2.: शपथ दिलवाते हुए एसडीएम सत्यवान सिंह मान

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है